फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हुड्डा के बयान पर सीएम बोले, चार-चार डिप्टी सीएम बनाने वालों ने लोकतंत्र का चीरहरण कर दिया

Wed, 11 Oct 2023 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जाति जनगणना की बात पर हरियाणा सीएम ने कहा हरियाणा में इस तरह की कोई मांग नहीं है। समाज की एकता को खंडित करने के लिए यह अच्छा नहीं है। हमनें हमेशा सबसे पहले उन लोगों को राहत पहुंचाई है जो राज्य में सबसे नीचे पायदान पर थे। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने राज्य की सत्ता में आने पर चार अलग-अलग जातियों के डिप्टी सीएम बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक निंदनीय पहलू है। हमनें 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' का नारा दिया लेकिन इन लोगों ने लोकतंत्र का चीरहरण कर दिया। इन लोगों ने समाज को जाति में बांट दिया है। जबकि हमने हमेशा करप्शन, कास्ट और क्राइम की राजनीति पर प्रहार किया है। इससे पहले कभी राजनीति में इतना खुला गेम किसी ने नहीं खेला।

विज्ञापन


जाति जनगणना की बात पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस तरह की कोई मांग नहीं है। समाज की एकता को खंडित करने के लिए यह अच्छा नहीं है। हमनें हमेशा सबसे पहले उन लोगों को राहत पहुंचाई है जो राज्य में सबसे नीचे पायदान पर थे। राहत का दायरा बढ़ाकर राज्य के 55 फीसदी लोगों की मदद की है।

हरियाणा में बेरोजगारी दर 6.5 फीसदी पहुंची

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी घटी है। दो दिन पहले सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी त्रैमासिक बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी की दर में गिरावट दर्ज की गई है। इसके मुताबिक राज्य में बेरोजगारी की दर 6.5 फीसदी है। इससे राज्य की बेरोजगारी की दर 8.8 फीसदी थी।

खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सरकार जल्द सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी पैरा एशियन गेम भी होने हैं। अभी विचार चल रहा है कि दोनों खेलों के बाद एक साथ सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार कई अन्य कार्यक्रम करने पर भी विचार कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से एक नवंबर को हरियाणा दिवस और 26 अक्तूबर है। 26 अक्तूबर को हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें