हिसार के उकलाना में मासूम की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ सकती है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उकलाना कांड में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उनकी गिरफ्तारी ही नहीं होगी, बल्कि उनको सजा दिलाने तक भी सरकार पैरवी करेगी।
सीएम ने कहा कि सरकार किसी एक मामले में नहीं, बल्कि जब भी कोई अपराध होता है तो दोषी को सजा दिलाने के लिए सरकारी कड़ी पैरवी करती है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढने पर सीएम ने कहा कि अपराध नहीं बढ़े है, लेकिन यह जरूर है कि कुछ घटनाएं ऐसी हुई है जो काफी निंदनीय है और उनकी टम निंदा भी करते है।
मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में नेशनल पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है। यही कारण है कि प्रदेश में पहले महिला थाने नहीं थे और सरकार ने सभी जिलों में महिला थाने शुरू कर दिए है। अब तहसील स्तर पर भी महिला थाने खोलने का काम चल रहा है और यह जल्द पूरा हो जाएगा।