फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएम के साथ खुलकर आए निर्दलीय विधायक, लंच पर हुई मंत्रणा, किसान आंदोलन पर कही बड़ी बात

Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चार निर्दलीय विधायकों के साथ सीएम ने रणजीत चौटाला के घर किया लंच
  • कैमला घटना के बाद हुई यह बैठक सियासी गलियारों में बनी चर्चा का विषय
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उग्र होते किसान आंदोलन के बीच निर्दलीय विधायक खुलकर सीएम मनोहर लाल के साथ खड़े हो गए हैं। किसानों की मांगों को जायज बताने वाले निर्दलीय विधायकों का सीएम के समर्थन में उतरना गठबंधन सरकार के लिए सुखद संकेत है। रविवार को करनाल के कैमला में हुई घटना के बाद सीएम ने निर्दलीय विधायक व ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला के घर लंच पर पहुंचकर निर्दलीय विधायकों को साधने का काम किया है। 

विज्ञापन


रणजीत के अलावा सीएम के साथ लंच में बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर व पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन शामिल रहे। लंच के दौरान सीएम के साथ इनकी सियासी गुफ्तगू हुई। ताजा राजनीतिक हालात पर इन्होंने एक-दूसरे से चर्चा की।

चारों निर्दलीय विधायकों ने सीएम को आश्वस्त किया कि वे सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। रणजीत सिंह ने कहा कि हम सभी इस प्रकार से लंच मिलकर करते रहते हैं। हमने पांच विधायकों का लंच रखा था। चुना हुआ व्यक्ति पूरे प्रदेश का होता है, सीएम जो चाहें कर सकते हैं। वे प्रदेश के सीएम हैं। विरोधी पार्टी के लोग भी इसमें कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश दौलताबाद ने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं, यह एक सद्भाव है। इसमें हलके के कामों को लेकर भी चर्चा हो जाती है। रणधीर गोलन ने कहा कि हम सभी सरकार के साथ हैं। सीएम, किसानों के साथ हैं। अगर न होते तो कैमला का कार्यक्रम भी होता और हेलीकॉप्टर भी उतरता। किसानों को उकसाया जा रहा है।

धर्मपाल गोंदर ने कहा कि खाने पर अच्छा माहौल रहा। हम सब खुश हैं, उनके हलके के सभी कार्य होंगे। जनता को खुश करना हमारा काम है। किसानों के मामले पर हमारी शुभकामनाएं हैं कि मामले का जल्द हल हो। हमें उम्मीद है कि मामला जल्द सुलझेगा।

विधायकों के साथ शाह से मिल सकते हैं दुष्यंत
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नई दिल्ली में जजपा विधायकों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है। सीएम मनोहर लाल भी इस दौरान मौजूद रह सकते हैं। जजपा विधायक किसान आंदोलन के कारण उपजे हालात पर अपनी राय रखने के साथ इसे जल्दी खत्म कराने का अनुरोध करेंगे।

लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए : रणजीत
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने करनाल के कैमला में किसान महापंचायत के दौरान हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धैर्य रखा, वरना राज्य सरकार के पास पुलिस फोर्स है, कार्रवाई के आदेश दिए जा सकते थे। मुख्यमंत्री ने यहां राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने सोचा कि ये हमारे किसान भाई हैं, सांकेतिक विरोध कर चले जाएंगे। जिन लोगों ने उस कार्यक्रम में खलल डाला, उनको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था, मुख्यमंत्री की बात सुननी चाहिए थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें