फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुंवारों को पेंशन देने वाला पहला राज्य बना हरियाणा, सीएम ने किया एलान, DRO-SDM को रजिस्ट्री की पावर

Thu, 06 Jul 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में समयबद्ध तरीके से करने का वादा किया गया था। रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा, अगर कोई आपत्ति नहीं होती तो उसका इंतकाल हो जाएगा। 
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब कुंवारों को भी पेंशन मिलेगी। चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता में सीएम मनोहर लाल ने 45-60 आयु वर्ग तक के कुंवारे महिला-पुरुष के लिए 2750 रुपये की पेंशन शुरू करने की घोषणा की। इसका लाभ 180000 से कम वार्षिक आय वाले लोग उठा सकेंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा 40-60 आयुवर्ग तक के तीन लाख वार्षिक आय तक के विधुर को भी अब हरियाणा सरकार पेंशन देगी। कुंवारों को पेंशन देने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा- पंजाब में हर जगह हो रहे धरना-प्रदर्शन, यही हालात रहे तो यहां कोई नहीं आएगा
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा जमीन का इंतकाल 
इसके अलावा प्रदेश में जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में समयबद्ध तरीके से करने का वादा किया गया था। रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा, अगर कोई आपत्ति नहीं होती तो उसका इंतकाल हो जाएगा। 
विज्ञापन


SDM-DRO को रजिस्ट्री की पावर
इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसडीएम और डीआरओ को भी जमीनों की रजिस्ट्री की शक्तियां दी हैं। कोई भी व्यक्ति इन अधिकारियों के पास जमीन की रजिस्ट्री करा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें