फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का तुगलकी फरमान, एक लाख कर्मियों की दीवाली बनाएगा फीकी

Sat, 07 Oct 2017 09:57 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Khattar
विज्ञापन
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने त्योहारी सीजन में ऐसा तुगलकी कदम उठाया है कि एक लाख दो हजार शिक्षा कर्मियों की दीवाली फीकी हो जाएगी। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम यानि एमआरएमएस में सर्विस बुक लोड न होने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने 84 हजार शिक्षकों और 18 हजार नॉन टीचिंग स्टाफ का सितंबर महीने का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


शिक्षकों में 70 हजार नियमित और 14 हजार गेस्ट टीचर्स शामिल हैं, जबकि नॉन टीचिंग स्टाफ में लिपिक वर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को विभाग के मनमाने आदेशों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। तीस सितंबर, पहली व दो अक्टूबर को सरकारी अवकाश होने के कारण 29 सितंबर को शिक्षकों व अन्य स्टाफ का वेतन अकाउंट में आना था,

लेकिन पांच अक्टूबर बीतने के बाद भी इन्हें वेतन नहीं दिया गया। जबकि, दिवाली का हवाला देते हुए शिक्षक वर्ग वेतन देने की गुहार लगा चुका है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक इससे खफा हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाईयां शुक्रवार को तीन बजे डीईओ कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सुविधाओं का अभाव, ट्रेनिंग भी एजुसेट पर दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
स्कूलों में इंटरनेट के साथ ही बिजली इत्यादि का अभाव है। बावजूद इसके स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की दिक्कतों को बिल्कुल नहीं समझा और सर्विस बुक सिस्टम पर अपलोड न कर पाने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया। एजुसेट के माध्यम से ही स्कूलों में शिक्षकों को डाटा अपलोड करने की ट्रेनिंग एक दिन दी गई, जिसे अधिकांश शिक्षक समझ ही नहीं पाए। अनेक स्कूलों में इंटरनेट चल ही नहीं रहा, जबकि बीच में एचआरएसएम सिस्टम भी बंद रहा।

त्योहार से पहले सरकार का तुगलकी कदम : बजीर सिंह
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान बजीर सिंह ने कहा कि दिवाली से पहले शिक्षकों का वेतन रोकना तुगलकी कदम है। वेतन बीते महीने के अधिकाकरिक काम के आधार पर मिलता है, जो शिक्षक कर चुके हैं। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी अड़ियल रवैया छोड़कर वेतन जारी करें ताकि शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग परिवार के साथ हर्षोल्लास से दिवाली-भैयादूज मना सके।

आदेशों के बावजूद जारी नहीं वेतन
मनोहर लाल सरकार ने बुधवार को सभी डीईओ व डीडीओ अधिकारियों को एचआरएमएस पर डाटा अपलोड कर चुके शिक्षकों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके वीरवार को शिक्षकों को वेतन जारी नहीं हुआ। डाटा अपलोड न कर पाने वाले शिक्षक जल्दी सीएम मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें