फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-भाजपा-जजपा विरोधी पार्टी, देखते हैं कितने दिन चल पाएगी सरकार

Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश पर कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। वह यह भी चाहते हैं कि नई सरकार पूरे पांच साल काम करे। हालांकि सभी को पता है भाजपा व जजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। 

विज्ञापन


अब समय बताएगा सरकार कितने दिन चलेगी। जनता भी अब समझ चुकी है कि उन्होंने वोट किसे दिया और उनकी वोट की ताकत की सपोर्ट कहां दे दी गई है। वे देर शाम डी-पार्क स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

पूर्व सीएम ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी घोषणापत्र में वृद्धा पेंशन, रोजगार के जिन मुद्दों को उठाया गया है, अब देखना होगा कि उस पर क्या काम होता है। इन घोषणाओं को धरातल में लाने में हमारी हर संभव भागीदारी रहेगी। किस पार्टी ने किसको क्या ऑफर दिया है, यह बात तो वही बता सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस की ओर से निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधने के सवाल पर पूर्व सीएम ने बताया कि हरियाणा छोटा प्रदेश हैं और सभी एक-दूसरे को जानते हैं और संपर्क में रहते हैं। 2014 में प्रदेश हर चीज में नंबर वन था और वर्तमान में यहां कानून का दीवाला निकला हुआ है और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए उन्हें बहुमत नहीं मिला। प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया।

जजपा ने भाजपा को समर्थन देकर जनता से किया धोखा
जजपा व भाजपा का गठबंधन अवैध है। जनता ने जजपा को भाजपा के खिलाफ वोट दिए थे। ऐसे में जजपा ने भाजपा को समर्थन देकर जनता के साथ धोखा किया है। चौधरी देवीलाल के नाम पर राजनीति कर जजपा नेता ने उनसे सीख नहीं ली। यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा की सरकार बीच में ही गिरेगी और उपचुनाव होंगे। जजपा नेता कल तक खुद भाजपा के खिलाफ थे। भाजपा कुछ करना चाहती है तो केजरीवाल सरकार से सीख ले। दिल्ली में किए काम के आधार पर ही आप पार्टी अपनी अलग पहचान बनने में सफल हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें