फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस भर्ती में अभ्यार्थियों को उम्र में मिलेगी तीन साल की छूट, सरकार ने लिया फैसला

Sun, 28 Jan 2024 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सिर्फ साल 2024 में होने वाली भर्तियों में इसका फायदा मिलेगा। सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए 21 साल से 30 साल की उम्र तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 2024 में निकाले जाने वाली पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों की उम्र में तीन साल की छूट दे दी है। सरकार के नए फैसले के मुताबिक सिपाही की भर्ती में 18 से 28 की उम्र तक और सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए 21 साल से 30 साल की उम्र तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि यह छूट सिर्फ 2024 में निकाले जाने वाली भर्तियों के लिए होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से पुलिस की भर्तियां नहीं हो सकी थी। वहीं, सीईटी को हुए करीब दो साल हो चुके थे। इस वजह से कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए थे। कई आवेदक लगातार सीएम और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से गुहार लगा रहे थे।

उसके बाद आयोग ने इस संबंध में सीएम मनोहर लाल को इस बारे में अवगत कराया। सीएम ने गृह विभाग से इस संबंध में एक प्रस्ताव मंगवाया। इस प्रस्ताव को पहले सीएम ने मंजूरी दी और उसके बाद मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी इसे मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


नए नियमों में छूट के बाद राज्य के कई अभ्यार्थियों को फायदा होगा। हरियाणा में इस साल छह हजार सिपाही की भर्ती होनी है। इस भर्ती को लेकर कई उम्मीदवार काफी दिन से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सरकार ने भी पुलिस भर्ती के संशोधित नियमों को मंजूरी दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही इन भर्तियों की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें