फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Cabinet: 23 जनवरी को सचिवालय में होगी कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र की तारीख पर लग सकती है मुहर

Thu, 16 Jan 2025 08:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट में बजट सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग - फोटो : PTI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 23 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। वीरवार सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली बैठक में बजट सत्र पर मुहर लग सकती है। हरियाणा का बजट सत्र फरवरी के तीसरे हफ्ते में आयोजित होगा। इसके लिए विधानसभा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधानसभा की ओर से बजट सत्र से पहले सभी विधायकों के लिए ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनिंग सत्र के दौरान विधायकों को बजट सत्र के दौरान विधायी कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

दूसरी बार राज्य की सत्ता संभालने वाले सीएम नायब सिंह सैनी का वित्त मंत्री के तौर पर पहला बजट है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बजट की तैयारियों में जुटे हैं। वह अब तक उद्योगपतियो, स्टार्टअप उद्यमियों, सीए, किसान और युवाओं से मुलाकात कर उनके सुझाव ले चुके हैं। वहीं, आम लोगों से भी राय मांगी गई है। अब तक 1400 से ज्यादा सुझाव आ चुके हैं। इनमें सोशल सेक्टर, अर्थव्यवस्था से संबंधित सबसे ज्यादा सुझाव दिए गए हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, इनमें कुछ सुझावों पर सरकार विचार कर रही है। पिछले बजट में भी लोगों की ओर से आए सुझावों को बजट में शामिल किया गया था। उधर, मंत्रिमंडल की बैठक में कई और प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। पिछले दिनों सरकार ने कई फैसले लिए हैं, उन फैसलों पर भी मुहर लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें