विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी की बैठक अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर चल रही है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। इसके बाद रात आठ बजे भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में हरियाणा की टिकटों पर मंथन होगा जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है।