फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की कार टकराई तो एंबुलेंस को आधे घंटे रोका, मरीज ने दम तोड़ा

Tue, 08 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
भाजपा नेता की 'दबंगई' से एंबुलेंस में मरीज की मौत
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के उपर लगे छेड़छाड़ के आरोपों का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और भाजपा नेता के कारनामें ने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा में भाजपा नेता दर्शन नागपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। उनपर आरोप है कि उनकी गाड़ी से एक एंबुलेंस की टक्कर होने पर उन्होंने एंबुलेंस को रोक लिया जिससे उसमें मौजूद मरीज का वक्त पर इलाज नहीं हो पाया और वह मर गया। इसपर पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया है कि परिवार ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि नागपाल ने आधे घंटे तक एंबुलेंस को रोककर रखा था। पुलिस ने जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया है।

उधर, मृतक नवीन के परिजन और एंबुलेंस चालक सोनू भाजपा नेता दर्शन नागपाल को नवीन की मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं वहीं मृतक नवीन के परिवार ने प्रधान दर्शन नागपाल पर कानूनी कार्रवाई के लिए शहर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

  Haryana: Patient dies after BJP Leader Darshan Nagpal allegedly stops ambulance after it hit his vehicle in Fatehabad; case registered pic.twitter.com/1gtKW5naPV — ANI (@ANI_news) August 7, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें