फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा प्रभारी को सता रहा ये डर, बोले-इधर-उधर जाने वालों को दबोचे कार्यकर्ता

Tue, 03 Sep 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
भाजपा की जिला कार्यकर्ता बैठक में मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को बढ़ती फेहरिस्त को लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को भी टिकट वितरण के बाद भगदड़ की आशंका है। इसके चलते ही जैन को कहना पड़ा कि प्रत्येक विधानसभा में 10 से 15 लोग टिकट मांग रहे हैं। इसमें 10 लोग पार्टी की लाइन में चल पड़ेंगे, लेकिन 5 इधर-उधर की बात जरूर करेंगे। 

विज्ञापन


ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे नेताओं को दबोचने के लिए तैयार रहना है। इतना ही नहीं उन्होंने मौजूद पार्टी पदाधिकारी, विधायक व पूर्व विधायकों को टिकट मिलने वाले उम्मीदवार के साथ खड़े रहने के लिए हाथ उठवाकर संकल्प भी दिलाया। सोमवार को प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट रेवाड़ी में पन्ना-प्रमुखों से लेकर विधायकों व मंत्रियों की बैठक लेने पहुंचे थे। 

पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल
शहर के बावल रोड स्थित एक समारोह स्थल के बंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। ऐसे में सभी को फूल के पीछे खड़े होना है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जिले से लेकर स्टेट कमेटी का बड़ा रोल होता है। लेकिन अंतिम फैसला सेंट्रल कमेटी को लेना है। 
विज्ञापन


सेंट्रल कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टी के सुप्रीम कोर्ट की तरह हैं। जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को नहीं बदला जा सकता है, सेंट्रल कमेटी का निर्णय आने के बाद सभी को मानना होगा। हंसकर माने या रोने के बाद। 

मीडिया से बड़ी ताकत सोशल मीडिया: जैन
प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के 10 मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि मीडिया से बड़ी ताकत सोशल मीडिया है। ऐसे में जरूरी है कि पन्ना प्रमुख से लेकर सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में अति आत्मविश्वास न हो। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह व जिले के तीनों विधायकों के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें