फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक्स पर हरियाणा भाजपा और दुष्यंत भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर एक्स हैंडल पर हरियाणा भाजपा व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के बीच शनिवार को सोशल वार हो गया। हरियाणा भाजपा ने जजपा, दुष्यंत और उनकी मां नैना चौटाला पर तंज कसते हुए एक पोस्ट में लिखा-विधायक विहीन पार्टी अब कैसे चलाई जाए। मां बेटे फिर कैसे और कहां से पहुंचे विधानसभा, कोई तरकीब लगाई जाए। आगे लिखा कि बापू बेटा ठुकरा रहे मेरे सारे ऑफर, उचाना से इज्जत कैसे बचाई जाएं। पूरा हरियाणा जिसे देखना न चाहे वो बदनाम चेहरा किस कंबल में छुपाई जाए। इस पोस्ट पर दुष्यंत ने जवाब दिया-नेताओं को ऐसे न रुलाया जाए, समाज सेवा का मौका दिलाया जाए, पोर्टल सरकार से मेरा निवेदन है, एक इस्तीफा पोर्टल भी बनाया जाए। उन्होंने यह पोस्ट भाजपा में टिकटों की घोषणा के बाद फैले असंतोष के संदर्भ में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें