फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक प्रस्ताव के बाद हरियाणा विधानसभा सेशन स्थगित

Thu, 03 Sep 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। इसके साथ ही सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन के पहले दिन डॉ. कलाम को और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की माता जी को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ। इस बार विपक्ष 11 मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है। इनेलो और कांग्रेस ने पुराने अनुभव को देखते हुए तैयारी की है। जबकि भाजपा ने विपक्ष के हमलों का जवाब देने को पूरी तैयारी कर ली है।

सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक दल की नेता किरण चौधरी के साथ बुधवार सुबह होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी डा. शकील अहमद, सह प्रभारी आशा कुमारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगे। उधर, कांग्रेस के फायरब्रांड नेता कैथल विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पूरी तैयारी के साथ मैदान में आएंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कैथल में आंदोलनकारी किसानों का मुद्दा सुरजेवाला उठाएंगे। लोकदल ने सदन के दौरान कांग्रेस को घेरने के साथ-साथ भाजपा पर भी हमले करने की तैयारी की है। किसानों के मुद्दों को इनेलो भी प्रमुखता से उठाएगा। इसमें किसानों की कपास की फसल, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सहित वन रैंक-वन पेंशन का मामला उठाएगी। इनेलो की रणनीति कांग्रेस और भाजपा को एक साथ घेरने की है। इसमें नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला अहम भूमिका निभाएंगे।

इन मुद्दों पर हंगामा होने के आसार

•कपास पर सफेद मक्खी का कहर
•स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट
•गन्ना किसानों को भुगतान
•पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता
•जाट आरक्षण, भू-अधिग्रहण बिल
विज्ञापन

इन मुद्दों पर भी बहस करेगा विपक्ष

पंचायत चुनाव
हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर हुई देरी विपक्ष के गुस्से का पहला कारण है। पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर लगाई गई शर्तों पर विपक्ष पहले से ही आक्रामक है। इस सत्र में इस पर लंबी बहस हो सकती है। विपक्ष का यह आरोप है कि सरकार पंचायत चुनाव लटकाना चाहती है। इसीलिए ऐसी शर्तें लगाई गई हैं।

गिरदावरी का मुआवजा
ओलावृष्टि में खराब हुई फसलों की गिरदावरी के मुआवजे को लेकर हुए गोलमाल पर भी विपक्ष पहले से ही आरोप लगा रहा है। यह मुद्दा भी सदन में जोर शोर से गूंजेगा, जिस पर कांग्रेस और इनेलो दोनों ही आक्रामक होंगी।

भूमि अधिग्रहण बिल
भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर घटे ताजा घटनाक्रम पर कांग्रेस भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस हर तरफ से इस बात को साबित करने का प्रयास करेगी कि पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में लाया गया बिल ही बेहतर साबित हुआ।

कानून व्यवस्था
हरियाणा की कानून व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं में जाने वाली जानें विधानसभा के सभी सदनों में उठती रही हैं। इस बार भी प्रदेश की कानून व्यवस्था का मुद्दा सदन में गूंजेगा। हाल ही में पुलिस मुख्यालय के सामने एक व्यक्ति द्वारा जहर खाए जाने के मामले को लेकर भी विपक्ष ने तैयारी कर रखी है।

बुढ़ापा पेंशन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुढ़ापा पेंशन को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हरियाणा में बुजुर्गों को चारपाई पर पेंशन नहीं मिल रही है। न ही नई पेंशन बनाने का काम हो रहा है। पहली बार मंत्री बनी कविता जैन को इस बार कांग्रेस के तीखे सवालों का जवाब देना होगा।

विज जासूसी प्रकरण
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जासूसी प्रकरण पर कांग्रेस और इनेलो दोनों ही भाजपा से जवाब मांगेगी। प्रदेश के डीजीपी यशपाल सिंघल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि विज की जासूसी नहीं करवाई जा रही थी। ऐसे में विपक्ष भाजपा के साथ विज को भी कटघरे में खड़ा करेगा।

अध्यापकों का मुद्दा
गेस्ट टीचरों, कंप्यूटर टीचर, लैब सहायक, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जेबीटी का मुद्दा भी विधानसभा में गर्माएगा। शिक्षा मंत्री को इन सभी मामलों पर जवाब देना पड़ेगा, क्योंकि विपक्ष में रहते हुए शिक्षा मंत्री ने गेस्ट अध्यापकों और कंप्यूटर टीचरों से लंबे चौड़े वादे किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें