भाजपा को दुष्यंत चौटाला ने समर्थन दिया तो कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और तंज कसते हुए बड़ी बात कही। हुड्डा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके लौट रहे थे। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि वोट किसी का, समर्थन किसी का, लोग समझ चुके हैं कि क्या खेल चल रहा है और अब आगे क्या होने वाला है। इस तरह का खेल खेलने वालों को जनता सबक जरूर सिखाएगी। चुनाव में हरियाणा कांग्रेस के प्रदर्शन से सोनिया गांधी खुश हैं। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।