फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः दुष्यंत चौटाला का खुला निमंत्रण, बोले-अशोक तंवर पार्टी में आएं तो उनका वेलकम

Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला और अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उचाना से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस कांग्रेस को बुरे वक्त में अशोक तंवर ने अपनी मेहनत से संभाला था, आज उसी कांग्रेस में तंवर की अनदेखी हुई। जिस कांग्रेस में मेहनती व कर्मठ नेता की अनदेखी हुई, उस कांग्रेस से अब आम कार्यकर्ता क्या उम्मीद कर सकता है। दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि वे उनकी पार्टी में आएं तो उनका स्वागत है।

विज्ञापन


जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर एक मेहनती तथा कर्मठ नेता हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनकी मेहनत का सम्मान नहीं किया। जिस समय कांग्रेस बुरे वक्त में थी उस समय तंवर ही ऐसे नेता था जिन्होंने कांग्रेस को संभाला था। उनकी अनदेखी करना कांग्रेस को घातक होगी।

दुष्यंत ने तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि अशोक तंवर जैसे मेहनती नेता यदि उनकी पार्टी में आना चाहें तो उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक रूप से बहुत कमजोर कर दिया है। प्रदेश से लगभग 200 कंपनियों ने पलायन कर दिया है। जिन युवाओं को इन कंपनियों में रोजगार मिला था वह बेरोजगार हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें