उधर, इनेलो का गठबंधन भी बसपा से पहले ही टूट चुका है और इनेलो भी इस विधानसभा चुनाव के लिए नए साथी की तलाश कर रही थी। ऐसे में दोनों दलों के लिए फिर से एक होना ही एकमात्र विकल्प था, जिसे दोनों ने चुना और बुधवार रात अपने एक होने की घोषणा कर दी।
तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित, दो पर आज
इनेलो से गठबंधन होते ही शिअद ने पांच में से 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रतिया सीट से कुलविंदर सिंह, कालांवाली से राजिंदर देसू और गुलहा-चीहका से रामकुमार शिअद के उम्मीदवार होंगे। जबकि अंबाला सिटी और पेहवा सीट से शिअद गुरुवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। जबकि कालांवली और रतिया से शिअद उमीदवार गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कमेटी की सिफारिश के बाद हरियाणा में फिर से शिअद ने इनेलो से गठबंधन कर लिया है। इनेलो 85 और शिअद 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटों की घोषणा गुरुवार को होगी और शिअद मजबूती से चुनाव लड़ेगी। दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता, शिअद