हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने सबसे कम महज 3 वोटों से जीत दर्ज की है।
सोनीपत जिले के राई विधानसभा सीट से मौजूदा कांग्रेस विधायक जयतीरथ दहिया ने इनेलो के प्रत्याशी इंद्रजीत दहिया को तीन मतों से हराया है।
चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक जयतीरथ दहिया को 36703 और इंद्रजीत दहिया को 36700 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गहलावत 34523 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।