फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बोलीं- संसद में उठाऊंगी आढ़तियों के यहां हुई आयकर छापेमारी का मामला

Wed, 23 Dec 2020 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को कहा केंद्र सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के धरने को फेल करने में नाकाम रही है। अब केंद्र सरकार अब आढ़तियों के यहां आयकर छापे डलवाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही। मंगलवार देर शाम जारी एक वीडियो में बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण देश का अन्नदाता ठंड में सड़कों पर बैठा है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के मंत्रियों ने किसानों के आंदोलन को फेल करने के लिए उन्हें खालिस्तानी एवं माओवादी तक कहा। किसान एवं मजदूर अपनी मांग को लेकर डटे हैं। सांसद ने कहा कि जब केंद्र सरकार के मंत्री धरने को फेल करने में नाकाम रहे तो आढ़तियों के ठिकानों पर आयकर के छापे डलवा दिए। 

उन्होंने कहा कि सिख कौम न तो जुल्म सहती है और न ही किसी पर जुल्म करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जितना अपने सरकारी तंत्र से किसानों एवं आढ़तियों को परेशान करेगी, उतने ही उनके हौसले बुलंद होंगे। सांसद ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आढ़तियों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आढ़तियों के यहां डाले जा रहे आयकर छापों का मुद्दा वह संसद में उठाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें