फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिनों की क्वालिटी पर धवन बोले- न ढक्कन, न हैंडल, इसका क्या फायदा

Tue, 22 Aug 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डस्टबीन की घटिया क्वालिटी पर धवन मिले कमिश्नर को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जन कल्याण मंच ने शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर बांटे जा रहे डस्टबिनों की क्वालिटी पर सवाल खड़ा करते हुए मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता हरमोहन धवन ने सोमवार को नगर निगम कमिश्नर से मिलकर स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियों को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इस दौरान  उन्होंने कमिश्नर बी. पुरुषार्थ से कहा कि शहर में एमसी की ओर से बंट रहे कूड़ेदान की खानापूर्ति से जनता नाराज है। धवन ने कमिश्नर को नसीहत देते हुए कहा कि नगर निगम हवाई काम करने के बजाये धरातल पर काम करे. अन्यथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भटकाने की कोशिश की गई तो वह बदार्श नहीं करेंगे। इस मौके पर निर्दलीय पार्षद दलीप शर्मा भी धवन के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें