फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक ने समर्पित को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीरकपुर स्थित रूट्स एकेडमी में आयोजित आयटा टीएस-7 नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार्दिक खंडूजा ने समर्पित भाटिया को 7-5, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अरमान वालिया ने सात्विक सिंगला को 6-2, 6-2 से दक्ष खोखर ने गुनजीत को 6-2, 6-2 से और महताब सिंह ने आदित्य राठौड़ को 6-2, 6-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-12 आयुवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अरमान वालिया ने कृतार्थ सिंह को 6-0, 6-1 से हराया। आरुष शर्मा ने गुरीश मदान को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर-14 आयुवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आनंदिता शर्मा ने कनिष्का विशिष्ठ को 6-2, 6-0 से गुरमन्नत कौर ने हितांशी सरदाना को 6-2, 6-2 से ईशीता ने महकप्रीत कौर को 6-4, 7-6 से और सिद्धिक कौर को अक्षिधा शर्मा को 6-4, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें