हरदीप सिंह को चंडीगढ़ शिरोमणी अकाली दल का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति सुखबीर बादल ने की है। हरदीप सिंह शहर में अकाली दल के अकेले पार्षद है। शिरोमणी अकाली दल की कार्यकारिणी पिछले छह माह से भंग थी। इससे पहले अकाली दल के अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग थे।
मालूम हो कि हरदीप सिंह इस साल नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर एवं डिप्टी मेयर बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने अकाली दल के लिए सीट छोड़ने की बजाय खुद ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हरदीप सिंह इस समय भाजपा के मेयर उम्मीदवार देवेश मोदगिल को समर्थन कर रहे हैं। हरदीप सिंह युवा ही है और चंडीगढ़ अकाली दल के ऐसे पहले अध्यक्ष है जो 33 साल की आयु में ही अध्यक्ष बन गए हो।
हर नगर निगम चुनाव में भाजपा अकाली दल के लिए 4 सीटे छोड़ती है साल 2016 के दिसंबर माह में हुए चुनाव में भी 4 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए गए लेकिन सिर्फ हरदीप सिंह ने ही जीत दर्ज की है। हरदीप सिंह का कहना है कि उन्हें चंडीगढ़ के प्रभारी दलजीत चीमा ने अध्यक्ष बनने की जानकारी दी है। हरदीप सिंह नगर निगम के पिछले कार्यकाल में डिप्टी मेयर रह भी चुके हैं। हरदीप सिंह सांसद किरण खेर के करीबी भी है। मालूम हो कि अकाली दल के नेताओं में शहर में काफी गुटबाजी रही है इसलिए सभी सीनियर नेताओं की अनदेखी करके एक युवा के हाथ में अकाली दल की प्रधानगी दी गई है।