फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत सफल : पहली महिला वीसी के नेतृत्व में पीयू को नैक से मिला ए++ ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल (नैक) ग्रेडिंग में ए++ हासिल कर क्षेत्र की अग्रणी यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है। पीयू को अब तक के इतिहास में पहली बार ए++ ग्रेड मिला है। पीयू को शनिवार देर शाम परिणाम पता चला, जिसके बाद से परिसर में खुशी का माहौल है। वहीं, पीयू का पूरा स्टाफ इसके लिए पिछले छह माह से मेहनत करने में जुटा था। पहली महिला वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग की नेतृत्व में पीयू ने ग्रेडिंग में सुधार कर उच्चतम ग्रेड हासिल किया है। वीसी ने खुशी व्यक्त करते हुए स्टाफ की मेहनत और उनके प्रयास को लेकर आभार व्यक्त किया।चार में से 3.68 अंक मिले
विज्ञापन

पीयू को वर्ष 2023 की नैक ग्रेडिंग में चार में से 3.68 अंक मिले हैं। पिछली बार सात साल पहले पीयू को नैक में ए ग्रेड मिला था। उस समय पीयू को चार में से 3.35 अंक मिले थे। पीयू ने पिछले महीनों में विभागों की प्रयोगशालाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर काफी मेहनत की। साथ ही छात्रों का सहयोग करने, शोध और संस्थान में अपनाई जाने वाली बेहतरीन प्रथाओं के साथ छात्रों को करवाई जाने वाली विशेष गतिविधियों के लिए बेहतरीन अंक मिले हैं।



नैक क्राइटेरिया और स्कोर
क्राइटेरिया - 4 में से स्कोर
करिकुलर ऑस्पेक्ट्स - 3.87
टीचिंग-लर्निंग एंड इवेलुएशन - 3.40
रिसर्च, इनोवेशन एंड एक्सटेंशन - 3.73
इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिसोर्सेज - 3.60
स्टूडेंट स्पोर्ट एंड प्रोगेशन - 3.74
गर्वनेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट - 3.57
इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रेक्टीसेज - 4.00
कोट
नैक ग्रेडिंग के लिए पूरी टीम ने डाटा की जांच करने और सुझावों में मिलकर मेहनत की है। इसके लिए पीयू के सभी विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य हितकारियों का आभार व्यक्त करती हूं। -प्रो.रेणु विग, वाइस चांसलर, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें