फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः इमाम के साथ मारपीट, मंदिर की दीवार पर लगाया ‘786’ लिखा झंडा

Thu, 29 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों(जींद)
विज्ञापन
beaten
विज्ञापन
हरियाणा में इमाम के साथ मारपीट किए जाने और फिर मंदिर की दीवार पर ‘786’ लिखा झंडा लगाने का मामला सामने आया है, जिस कारण तनाव का माहौल है। घटना हरियाणा के जींद की है। सफीदों में ऐंचरा खुर्द गांव की मस्जिद में इमाम सहित अन्य लोगों पर हमला करने की घटना के बाद मंगलवार को भी गांव में तनाव रहा।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी से हालात काबू में रहे, लेकिन लोग काफी भड़के हुए हैं। स्थिति को देखते हुए एसडीएम विरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मंगलवार को भी गांव में मौजूद रहे। ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर की दीवार से विवादित सामग्री को भी हटवा दिया।

वहीं पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि 786 नंबर को मुस्लिम समुदाय से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में इसे मंदिर की दीवार पर लगा देने से लोगों में रोष फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की तैयारी में जुटे थे कि हमला कर दिया

Eid Mubarak
मिली जानकारी के मु​ताबिक, दो दिन पहले रविवार रात को कुछ युवकों ने ईद की तैयारियों में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें इमाम समेत तीन लोग घायल हो गए थे। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि सोमवार को किसी ने मंदिर की दीवार पर नीले रंग के झंडे लगा दिए, जिनके ऊपर 786 लिखा हुआ था।

इसके बाद लोग भड़क गए और तनाव फैल गया। स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एसपी शशांक आनंद खुद मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद हालात काबू करने को गांव को छावनी में बदल दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में ही ईंद मनाई गई। हालांकि मंगलवार को भी तनाव रहा, लेकिन कोई हिंसा न हो सकी।

गांव में पूर्ण रूप से शांति है। कुछ शरारती तत्वों ने विवाद बढ़ाने की कोशिश की है। गांव के सभी समुदायों के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए, शरारती तत्वों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- विरेंद्र सिंह सांगवान, एसडीएम, सफीदों
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें