चंडीगढ़। सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम में 29 अक्तूबर को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस संबंध में महिला सुंदरकांड सभा की ओर से श्री हनुमंत धाम से शोभायात्रा निकाली जा रही है।
महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि हनुमान जयंती दिवाली के एक दिन पहले आती है लेकिन हनुमंत धाम की महिलाएं इस पर्व को भैया दूज के अगले दिन से विशाल शोभा यात्रा शुरू करते हुए मनाती हैं। यह शोभा यात्रा पूरे 4 दिनों तक चलती है। शोभा यात्रा के दूसरे दिन महिलाएं बैंड-बाजे के साथ श्री हनुमान जी की पालकी लेकर घर-घर गईं। शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर दिन बुधवार को हनुमान जयंती हनुमंत धाम में बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में 51 किलोग्राम का विशाल लड्डू बनाया जाएगा। छप्पन व्यंजनों का भोग भी लगेगा। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्यों में पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, सुशीला, गायत्री, अलका जोशी, सरला,सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद आदि मौजूद थे।