सेक्टर-20 के श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में बुधवार को हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन होगा। शाम को सामूहिक सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती होगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर को सजाया जा रहा है।
मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर को सजाया गया है। मंदिर के गेट व अन्य भागों को फूलों से सजाया जाएगा।
किशोरी लाल ने बताया कि मंदिर में हनुमान को ग्यारह क्विंटल लड्डुओं का भोग लगेगा। मंदिर परिसर में कारीगर लड्डू बनाने के काम में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। हनुमान जी को नए वस्त्र और जनेऊ भी पहनाया जाएगा। मंदिर में 32 फुट के विशालकाय हनुमानजी की मूर्ति है।