फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी में हनुमान अंश का जलवा, 15 सिनेमाघरों में चल रहे 57 शो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बड़े बजट और नामी सितारों वाली फिल्मों के बीच लो बजट की हनुमान अंश ने ट्राइसिटी के सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बना ली है। सात अगस्त को रिलीज हुई फिल्म चौथे सप्ताह में भी चंडीगढ़ के करीब 15 सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है। बाबा नीम करोली के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म को देखने के लिए कोई आस्था के कारण पहुंच रहा है तो कोई बाबा के जीवन को पर्दे पर जानने की जिज्ञासा में।
विज्ञापन

फिल्म ने करीब 10 लाख रुपये के शुरुआती कलेक्शन से शुरुआत की। दर्शकों की प्रतिक्रिया और जुबानी प्रचार के बाद इसकी रफ्तार बढ़ती गई। अब चंडीगढ़ में फिल्म का कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। देशभर में 28 दिन में फिल्म 72.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों की वजह अलग-अलग है। सेक्टर-56 निवासी ज्योति कुमारी ने बताया कि वह नीम करोली बाबा में आस्था रखती हैं और कई बार कैंचीधाम जा चुकी हैं। फिल्म के बारे में सुना तो यह जानने के लिए देखने पहुंचीं कि बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों को पर्दे पर किस तरह दिखाया गया है। टीडीआई मॉल में फिल्म देखने पहुंचीं आशा कुमारी ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन एक दिन पहले कैंचीधाम से लौटा है। उसी ने फिल्म के बारे में बताया। नीम करोली बाबा में आस्था होने के कारण वह फिल्म देखने आईं।
विज्ञापन

पल्लू रावत ने बताया कि वह आमतौर पर फिल्में नहीं देखते, लेकिन भक्ति पर आधारित होने के कारण यह फिल्म देखने आए। उन्होंने फिल्म के गीत को भी पसंद किया।
नई फिल्मों के बीच चौथे सप्ताह तक स्क्रीन पर
हर सप्ताह नई फिल्मों के रिलीज होने के साथ पुरानी फिल्मों के शो घटते जाते हैं। ऐसे में हनुमान अंश का चौथे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में बने रहना दर्शकों की रुचि को दिखाता है। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के मल्टीप्लेक्स-केंद्रित बाजार में फिल्म की पहुंच केवल धार्मिक दर्शकों तक सीमित नहीं दिख रही। वर्ष 1975 में आई भक्ति फिल्म जय संतोषी मां का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 5 से 5.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8 करोड़ रुपये रहा था।
ट्राइसिटी में यहां चल रही फिल्म
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हनुमान अंश 15 से अधिक प्रमुख सिनेमा स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में दिखाई जा रही है। ट्राइसिटी में फिल्म के कुल 57 शो चल रहे हैं। चंडीगढ़ में पीवीआर एलांते मॉल, पीवीआर सेंट्रा मॉल, सिनेपॉलिस सेक्टर-17, फन रिपब्लिक मनीमाजरा और पीवीआर आईटी पार्क। मोहाली में पीवीआर सीपी सेक्टर-67, मोहाली वॉक और सिनेपॉलिस बेस्टेक स्क्वायर। पंचकूला के राजहंस सिनेमा और जीरकपुर के इनॉक्स एनएच-22 मॉल में फिल्म चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें