फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ऑफिस के पास मिला बम, पुलिस में मचा हड़कंप

Fri, 01 Jan 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब आईजी के ऑफिस के पास हैंड ग्रेनेड मिला। घटना हरियाणा के रोहतक की है। सूचना मिलते ही अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। बम स्क्वायड ने तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभला। बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो पता चला कि बम का डेटोनेटर निकला हुआ है यानी बम डिफ्यूज है। स्क्वायड ने बम पुलिस को सौंप दिया, जिसे मालखाने में जमा करा दिया गया है। आईजी ऑफिस के पास बम मिलने से सुरक्षा पर जरूर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि बृहस्पतिवार शाम 4 बजे एक पुलिसकर्मी को आईजी ऑफिस के पास जेएनएन नहर किनारे बम पड़ा मिला। उसने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। देशभर में अलर्ट जारी होने के बीच आईजी ऑफिस के नजदीक बम मिलने की सूचना ने एक बारगी तो पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

राहगीरों की भीड़ भी आईजी ऑफिस के सामने बने ब्रिज पर जमा हो गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को बम के पास जाने से रोका। अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ नवीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसओ दिनेश दलाल अपने बम निरोधी दस्ते के साथ पहुंचे। दस्ते ने जांच की तो पाया कि बम डिफ्यूज है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस

बम नहर के पास कहां से आया? किसने फेंका? डेटोनेटर बम डिफ्यूज करने की नियत से निकाला गया था या कोई और बात थी? एसएसओ दिनेश दलाल के मुताबिक बम नया था और एचई-36 का था। लेकिन डेटोनेटर निकला होने से खतरा नहीं है।

संभावना यह जताई जा रही है कि जिसके पास भी यह बम होगा, उसने पकड़े जाने या फट जाने के डर से उसका डेटोनेटर निकाल कर नहर किनारे फेंक दिया। कहा यह भी जा रहा है कि डेटोनेटर जिसने भी निकाला, वह बमों के बारे में अच्छी जानकारी रखने वाला है। पुलिस जांच कर रही है।

इनका कहना है
एक पुलिसकर्मी ने बम पड़ा होने की सूचना दी थी। तत्काल बम स्क्वाड को बुलाया गया। बम पहले ही से डिफ्यूज था। मालखाने में जमा करा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
- नवीन कुमार, एसएचओ अर्बन एस्टेट थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें