फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हैफेड करेगा सोयाबीन, मक्का व ज्वार की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार ज्वार व सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी
विज्ञापन

चंडीगढ़। चालू खरीफ मौसम की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके लिए सरकार ने सभी एजेंसियों, मंडियों व बिक्री केंद्र को नामित कर दिया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजा शेखर वुडरू की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सोयाबीन, मक्का और ज्वार की खरीद हैफेड करेगा। बाकी फसलों की खरीद हैफेड और हरियाणा राज्य भण्डारण निगम के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कृषि निदेशक ने बताया कि पीएसएस के तहत मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द, तिल और सोयाबीन की खरीद का प्रस्ताव भारत सरकार को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार से मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) की अनुमति जब तक प्राप्त नहीं होती तब तक हैफेड की ओर से फसलों की खरीद की जाएगी। राज्य में पहली बार ज्वार, सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। नाइजर सीड की मंडी अधिसूचित करने के निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग को दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि खरीफ मौसम के दौरान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की रिपोर्ट अनुसार कुल 67.66 लाख एकड़ क्षेत्र में बुआई की गई है। बैठक में कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहूजा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें