फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जिप्सी चालक ने ब्रेजा गाड़ी को मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-21बी में बीते रविवार को ओपन जिप्सी गाड़ी ने एक ब्रेजा गाड़ी में आगे की तरफ से टक्कर मार दी। हादसे के बाद जिप्सी चालक वहां से चला गया और दूसरी गाड़ी के चालक ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-19 थाने में केस दर्ज किया गया है। कैंबवाला के हाउस नंबर-278 रहने वाले जसबीर सिंह ने बताया कि बीते रविवार को वह ब्रेजा गाड़ी में किसी जरूरी काम के चलते सेक्टर-21 में गया था। जब वह सेक्टर-21बी में पहुंचा तो एक ओपन जिप्सी चालक ने गाड़ी को लापरवाही व गफलत से चलाते हुए उसकी गाड़ी में आगे की तरफ टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने 112 पर फोन किया और मौके पर पुलिस पहुंची। इस बारे में अब पुलिस को लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर टक्कर मारने वाले जिप्सी चालक सेक्टर-22 के #1517/1 निवासी सचिन ददवाल के खिलाफ सेक्टर-19 थाने में बीएनएस एक्ट 281 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें