फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोस्ती की ताकत से सजा गुरुकुल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के प्राथमिक विंग का वार्षिक समारोह पांच नवंबर को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। द ट्रू ट्रेजर-सेलिब्रेटिंग द पावर ऑफ फ्रेंडशिप थीम पर विद्यार्थियों ने दोस्ती, प्रेम, दया, ईमानदारी, विश्वास, सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि और अभिनेता रोहिताश्व गौड़ विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य उर्वशी कक्कड़ ने वार्षिक रिपोर्ट में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक उपलब्धियां गिनाईं। वार्षिक नाटक द ट्रू ट्रेजर में बच्चों ने साहस और सहयोग से चुनौतियों का सामना कर सच्चे रिश्तों व अच्छे संस्कारों को जीवन का असली खजाना बताया। अतिथियों ने प्रस्तुतियों और स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। शिक्षा के साथ रचनात्मकता, सांस्कृतिक समझ व नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया। विद्यार्थियों व शिक्षकों को 80 से अधिक पुरस्कार दिए गए। सत्र 2025-26 की पत्रिका ग्लोबल निलाया का विमोचन भी हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें