फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीरियल किलर मोनू से पूछताछ करने पहुंची गुरुग्राम पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरुग्राम में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या के मामले में एक आरोपी से पूछताछ के लिए बुधवार को जांच टीम चंडीगढ़ पहुंची। जांच टीम ने चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाने के बाद सीरियल किलर व महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी मोनू का डीएनए सैंपल मांगा है, ताकि उसका मिलान पीड़ित बच्ची के सैंपल के साथ किया जा सके। मोनू 14 साल पुराने एमबीए छात्रा हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। उसे दो महीने पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, गुरुग्राम में कुछ साल पहले आठ साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला था। उस हत्या का तरीका मोनू के द्वारा की गई हत्याओं से मेल खाता है। मोनू एक टैक्सी ड्राइवर था और उसका दिल्ली व आसपास आना-जाना लगा रहता था इसलिए वहां की जांच टीम को शक है कि शायद उस वारदात को भी मोनू ने ही अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें