फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेराबस्सी में 500 ड्रोन शो से गूंजा गुरु रविदास महाराज का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/डेराबस्सी। श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित समारोहों के तहत सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 500 ड्रोन का विशेष शो आयोजित किया गया। रोशनी से जगमगाते ड्रोन के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के जीवन, वाणी, विचारधारा और दर्शन को प्रस्तुत किया गया। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, डेराबस्सी एसडीएम अमित गुप्ता और बड़ी संख्या में संगत ने शो का आनंद लिया। विधायक ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं समानता, भाईचारे, मेहनत और अच्छे आचरण का संदेश देती हैं। उन्होंने बताया कि सालभर चलने वाले समारोहों के लिए पंजाब सरकार ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा है। भाई मनजीत सिंह अंबाला वालों के रागी जत्थे ने कीर्तन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें