फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

Tue, 15 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिखों के पहले गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ का भोग डाला गया। रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर चला। इनमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा सेक्टर-7, 19, बहलाना के गुरुद्वारों की साज-सज्जा बेहतरीन तरीके से की गई। दिनभर गुरुद्वारों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं गुरु द्वारा श्री गुरू सिंह सभा बहलाना के प्रधान मंजीत सिंह, महासचिव बलविंदर सिंह, गुरु द्वारा श्री गुरू सिंह सभा  हल्लोमाजरा के प्रधान सुखप्रीत सिंह सुक्खा, सेक्टर-22 गुरुद्वारा स्थापना कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह सहगल, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि हमें गुरू नानक देव के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। 

उनके बताए रास्ते पर चलने से लोगों को सुख की प्राप्ति होगी। गुरू नानक देव ने कहा था कि किसी के साथ छुआछूत का व्यवहार नहीं करना चाहिए। लोगों के साथ समानता का व्यवहार करें। लोग सुखी रहेंगे। वहीं सेक्टर-8 में गुरुद्वारा को भव्य लाइटों से सजाया गया। यहां पर सुबह से ही भक्तों ने मत्था टेका। इसके अलवा शहर के 60 से ज्यादा गुरुद्वारों में यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें