फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गुरसिरत ने स्वर्ण और इशिका ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एशियन स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शहर की दो बेटियों गुरसिरत कौर ने स्वर्ण और इशिका ने कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप का आयोजन यूएई के आबू धाबी में 28 अक्तूबर से आठ सितंबर तक किया गया। इन दोनों ने विदेशी खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए मेडल हासिल किए।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए बॉक्सिंग कोच भगवंत सिंह ने बताया कि गुरसिरत कौर ने 70 से अधिक भारवर्ग में यह पदक हासिल किया है। साथ ही एसडी स्कूल-32 की इशिका ने इस चैंपियनशिप के 58 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पदक जीतने पर चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन डाॅ. सीके जेरथ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
कोच ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाली गुरसिरत कौर के पिता कंवलदीप सिंह निजी अस्पताल में सिक्योरिटी इंचार्ज का कार्य करते हैं। गुरसिरत माउंट काॅर्मल स्कूल-47 की नौवीं कक्षा की छात्रा है। अभी वह सिर्फ 14 वर्ष की है। इतनी उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस उम्र में इस खिलाड़ी को वेट के साथ हाइट का भी फायदा मिल रहा है। आने वाले वर्ष में इस खिलाड़ी की हाइट तकरीबन 6 फुट से अधिक होगी, जिसका इसको हमेशा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

नेशनल में स्वर्ण जीत चुकी गुरसिरत :
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अप्रैल 2024 में ओपन ट्रायल रखे गए थे, जिसमें गुरसिरत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में ही विरोधी को हराकर इंडिया टीम में जगह बना ली थी। इससे पहले इस खिलाड़ी ने नोएडा में आयोजित सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर दावेदारी पेश की थी। गुरसिरत इससे पहले स्कूल नेशनल-2023 में भाग ले चुकी है। खेलो इंडिया टैलेंट में रजत पदक हासिल किया। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया में 67 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
इशिका ने जीता कांस्य :
एसडी स्कूल-32 की नौवीं कक्षा की छात्रा इशिका ने भी एशियन स्कूल में 55 से 58 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। खिलाड़ी के कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि इशिका ने नोएडा में आयोजित सब-जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, दिल्ली में आयोजित नेशनल में कांस्य पदक और तीन साल से अपनी वेट कैटेगरी में लगातार स्वर्ण पदक जीत रही है। यह खिलाड़ी रोजाना एसडी बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर में अभ्यास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें