फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसिमरन ने दूसरे राउंड के बाद दसवें स्थान पर लगाई छलांग

विज्ञापन
चंडीगढ़ की गोल्फर गुरसिमरन बढ़वाल। - फोटो : ?????
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की महिला गोल्फर गुरसिमरन बढ़वाल हीरो वुमन प्रोफेशनल गोल्फ टूर-2020 के दूसरे राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस गोल्फ टूर बीपीजीसी के इवेंट्स गोल्फ क्लब में हो रहे हैं। इसमें देश भर से टॉप महिला प्रोफेशनल गोल्फर्स हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

वीरवर को दूसरे राउंड के लिए महिला गोल्फर्स गोल्फ कोर्स पर ख्ेालने उतरीं। दिन का ख्ेाल खत्म होने तक प्रणवी 75, 69 अंक के साथ कुल 144 अंक लेकर स्कोर बोर्ड पर पहले स्थान पर काबिज हैं। प्रणवी के साथ दो अन्य महिला गोल्फर अनन्या 71, 73 अंक के साथ कुल 144 और तवीसर मलिक 71, 73 अंक के साथ कुल 144 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर बनी हुई हैं।
अफसाना फ ातिमा 76,69 अंक के साथ कुल 145 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। ओवीया रेड्डी 76,72 अंक के साथ कुल 148 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। त्रिमोनू 74, 75 अंक के साथ कुल 149 अंक और नेहा त्रिपाठी 72, 77 अंक के साथ कुल 149 अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। गौरिका बिश्नोई 78, 73 अंक के साथ कुल 150 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं पंजाब की गोल्फर गुरसिमरन बढ़वाल 80,87 अंक के साथ कुल 157 अंक लेकर दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें