चंडीगढ़। सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह ने अपने पार्टनर सतपाल के साथ मिलकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में किया गया। वहींए चैंंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, चीन, यूएई, नेपाल, स्वीटजरलैंड जैसी देशों की टीमों से मास्टर्स श्रेणी में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शिरकत की। गुरप्रीत सिंह सिद्दू यूटी शिक्षा के खेल विभाग से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और बैडमिंटन के खेल के बेहतरीन खिलाड़ी है। देश और विदेशों में होने वाली मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए मेडल और ट्रॉफियां जीतने में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी गुरप्रीत सिंह रोजाना खेल विभाग के बैडमिंटन सेंटर पर कड़ा अभ्यास करते हैं, यहीं उनकी फिटनेस का राज भी है।