फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुग्गी बोले, 'आप' की सरकार बनी तो नशा तस्कर जाएंगे जेल

Mon, 28 Mar 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता तथा हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी कहते हैं कि अगर आप की सरकार बनी तो नशा तस्कर जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौजवान पीढ़ी को नशे की दल दल में धकेला जा रहा है। यह देश के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पहल के आधार पर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाकर तस्करों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


घुग्गी  गांव फज्जुपुर, दीनानगर के गांव अवांखा व ब्लॉक कादियां में सभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के प्रदेश कनवीनर जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर ने माझा जोड़ो मुहिम के तहत गांव फज्जुपुर चौक में कहा कि अकाली-भाजपा सरकार से दुखी होकर किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में स्थापित हो रही हैं। काम न मिलने से नौजवान पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंथक सरकार कहलाने वाली सरकार के समय ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई। कोई सही योजना न होने के कारण पंजाब पर सवा लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। एसवाईएल नहर पर कांग्रेस व अकाली दल ड्रामा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों आर्थिक सुविधाएं व पारदर्शी इंसाफ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अमनदीप सिंह गिल, डॉ. कमलजीत सिंह, गूल्लू मल्होत्रा, गुरिंदर सिंह, राजिन्दर सिंह, कुलविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, दिलयोद्ध सिंह, कश्मीर कौर, मनोज अरोड़ा, कुलविंदर सिंह, सतिंदर सिंह, जसवंत सिंह, सरबपाल सिंह, मुख्तायर सिंह, धर्मपाल बल, तरसेम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें