यह तीन श्रेणी महिला युगल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में आयोजित किया गया। महिला युगल और पुरुष युगल लीग आधार पर, जबकि मिश्रित युगल नॉक आउट आधार पर खेले गए। महिला युगल में गुरप्रीत कौर और जशनदीप कौर ने प्राची शर्मा और शीतल मुंद्रा को 21-17 19-21 और 21-17 से हराया। पुरुष युगल में मनदीप और बेन विलियम ने लोबली और गेविन बॉन्ड के खिलाफ वॉक ओवर के जरिए जीत हासिल की। मिश्रित युगल में शीतल मुंद्रा और हरिंदर राणा ने शमा परवीन और प्रीतम रावत को 21-14 17-21 और 21-13 से मात दी।
प्रतिभागियों को किया प्रेरित
इस अवसर पर सेंट जेवियर्स ग्रुप ऑफ स्कूल की निदेशक मर्लिन गोसाईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों को ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. इवोरिन कैस्टेलस ने विजेताओं को बधाई दी। आयोजन की सफलता के लिए खेल विभाग के योगदान की सराहना की। उनसे अधिक भागीदारी के साथ निरंतर आधार पर ऐसे आयोजन आयोजित करने का आग्रह किया।