फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फरीदाबाद में 23, 24 और 25 को होगा गुर्जर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री राजेश नागर ने चंडीगढ़ में किया पोस्टर और ब्रॉशर का अनावरण
विज्ञापन

चंडीगढ़। आगामी 23, 24 और 25 दिसंबर को फरीदाबाद के सूरजकुंड क्रॉफ्ट मेला ग्राउंड में गुर्जर महोत्सव 2024 का आयोजन होगा। तीन दिन में लाखों की संख्या में प्रतिभागियों के आने का अनुमान है। इसका आयोजन गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने मंगलवार को चंडीगढ़ में गुर्जर महोत्सव के पोस्टर और ब्रोशर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से चला आ रहा गुर्जर महोत्सव सांस्कृतिक समृद्धि का अद्वितीय संगम है।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिवाकर बिधूड़ी ने बताया कि गुर्जर महोत्सव बड़ी संख्या में दर्शकों व आने वालों के साथ अपनी सांस्कृतिक संपदा को प्रदर्शित करने का एक बड़ा प्लेटफार्म है। इस दौरान गुर्जर साहित्य पर लिखे साहित्य की स्टॉल्स, ग्राम चौपालें, रैंप शो, शिल्पियों के उत्पाद, स्कूली बच्चों की कलाकृतियां, लेखन प्रतियोगिताएं, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें