फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सम्राट मिहिर भोज मामले में सरकार की कमेटी पर गुर्जर समाज ने खड़े किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- कुछ लोग देश का माहौल खराब करके जातिगत संघर्ष करवाने का कर रहे हैं प्रयास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज मामले में सरकार की ओर से बनाई कमेटी पर सवाल खड़े किए हैं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के इतिहास से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए सरकार ने जो कमेटी बनाई है, उस पर उनकी आपत्ति है। पहली आपत्ति यह है कि कमेटी में क्षत्रिय बनाम गुर्जर लिखा है जो गलत है। सही राजपूत बनाम गुर्जर होना चाहिए। क्षत्रिय एक वर्ण है ये कोई जाति नहीं है। दूसरी आपत्ति यह है कि इस पूरे मामले में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा पक्षकार है और कमेटी में हमारे गुर्जर समाज से प्रतिनिधि के रूप में आचार्य वीरेंद्र विक्रम को शामिल किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो हाईकोर्ट का रुख करेंगे। महासभा ने अपनी अपत्तियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में आचार्य वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज रघुवंशी सम्राट थे। गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी सम्राट थे, जिन्होंने 53 वर्षों तक अखंड भारत पर शासन किया। उनकी पहचान समाज में गुर्जर सम्राट के नाम से ही है। उनके समकालीन शासकों राष्ट्रकूट और पालो ने अपने अभिलेखों में उनको गुर्जर कहकर ही संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अलग-अलग राजनेताओं ने सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति स्थापित करवाई थी, वहां उनके नाम के समक्ष पट्टिका पर महाराज गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ही लिखा गया है। कुछ लोग जबरदस्ती करके गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के इतिहास को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोग देश का माहौल खराब करके जातिगत संघर्ष करवाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर भारत सरकार सख्त कार्रवाई करे। इस अवसर पर बलराज डेढा, गजेन्द्र चौधरी, अमित आर्य, हेमराज गुर्जर, नितिन फौजी, नरेंद्र भूंबला, अंकित गुर्जर, नीटा गुर्जर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें