फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुरदेव सिंह दोबारा चुने गए सिख एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में आयोजित आम सभा की बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस गुरदेव सिंह को सर्वसम्मति से 5 वर्षों के लिए सिख एजुकेशनल सोसाइटी (एसईएस) का अध्यक्ष दोबारा चुना गया। वह 2004 से इस संस्था का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके कार्यकाल में सोसाइटी ने शिक्षा, संस्कृति, साहित्य और खेलों में प्रगति की है। जनरल हाउस के दिए अधिकारों के तहत कर्नल सेवानिवृत्त जस्मेर सिंह बाला को फिर से सचिव नियुक्त किया गया, जबकि डॉ. बीरेंद्र कौर और एडवोकेट करणदीप सिंह चीमा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव बनाए गए। सचिव बाला ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सोसाइटी के सभी संस्थान निरंतर विकास कर रहे हैं और वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। प्रस्तुत बजट को आम सभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इस अवसर पर डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. धरमजीत सिंह, डॉ. एसएस जोहल, गोबिंद सिंह लाैंगोवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें