भारत-पाकिस्तान सीमा वोहड़-बडाला बीओपी पर दो नवंबर पकड़ी गई 22 किलो हेरोइन के एक फरार तस्कर को कलानौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी के बारे में पुलिस अभी किसी ठोस परिणाम पर नहीं पहुंची है।
पुलिस स्टेशन कलानौर के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों की ओर से की गई फायरिंग से एक तस्कर तस्वीर सिंह मारा गया था।
दो तस्कर घायल हो गए थे। तब सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा लिखाई रिपोर्ट में कहा गया था कि दो तस्कर गुरप्रीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी शहूर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस ने इनमें से गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए जेआईसी पूछताछ सेंटर अमृतसर भेजा गया है। आरोपी को 11 नवंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।