फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला काबू

Tue, 19 Aug 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में भर्ती करवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां की पुलिस ने जसविन्द्र कौर निवासी फैरोचीची को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन इंचार्ज तरसेम मसीह ने बताया कि बलविन्द्र कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी फैरोचीची ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव के ही बलविन्द्र सिंह, जसविन्द्र कौर, गांव पस्सी बेट पुलिस स्टेशन दसूहा के निर्मल सिंह और निंदर कौर, मलूक सिंह निवासी गालोवाल ने झांसा दिया था कि उनकी रेलवे विभाग में अच्छी पहचान है। वह बेरोजगार लड़कों को रेलवे में नौकरी दिलवा सकते है।

बलविन्द्र कौर ने बताया कि उक्त लोगों के झांसे में आकर उसने अपने लड़के संदीप सिंह को रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए उन्हें चार लाख रुपये दे दिए। पैसे लेनेे के बाद न तो उन्होंने नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन


बलविन्द्र कौर की शिकायत के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इनमें से जसविन्द्र कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें