फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास मान की मां का अंतिम संस्कार, नामी हस्तियां रहीं मौजूद

Sat, 19 Nov 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
गुरदास मान की माता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसिद्ध गायक और अदाकार गुरदास मान की मां तेज कौर का वीरवार देर शाम गिद्दड़बाहा के प्योरी रोड स्थित शमशानघाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


मुंबई से बाद दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही गुरदास मान गिद्दड़बाहा स्थित अपने पैतृक निवास पहुंचे तो समूह रिश्तेदारों और परिजनों के रुके आंसुओं का सैलाब बह निकला। 

बुधवार को गुरदास मान की मां तेज कौर का निधन हो गया था। यह खबर सुनते ही लोगों का मान निवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वीरवार को दिन में आसपास के सभी करीबी रिश्तेदार पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मान को मरजाणा कह कर बुलाती थीं मां’

गुरदास मान की माता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
 गुरदास मान के मुंबई से आने के बाद उनकी मां का संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के मौके गुरदास मान के चचेरे भाई व हाउस फेड पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह मान, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, शिअद के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, आप प्रत्याशी जगदीप संधू, बार एसोसिएशन मुक्तसर के अध्यक्ष प्रितपाल शर्मा, बार एसोसिएशन गिद्दड़बाहा के अध्यक्ष हरदीप भंगाल, लेखक बिक्रमजीत सिंह नूर, गायक सुखबीर संधू, मनमोहन सिद्धू, के दीप, निर्मल दियोल, सुखपाल पाली, आप के जिला अध्यक्ष गुरमीत बराड़ समेत बड़ी गिनती में समाजसेवी, धार्मिक व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

‘मान को मरजाणा कह कर बुलाती थीं मां’
गुरदास मान ने कहा कि मां की मौत का दुख संसार का सबसे बड़ा दुख होता है। उनका वश चले तो किसी बेटे से उनकी मां का साथ कभी न छूटे। उनकी तो यही दुआ है कि किसी से उसकी मां का दामन कभी न छूटे।

 मान ने कहा कि उनकी मां उन्हें मान मरजाणा कह कर बुलाती थी, जो उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा। वह अपनी मां के दिए इस नाम को आजीवन याद रखेंगे। जब भी उन्हें यह नाम याद आएगा तो मां की याद भी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें