उन्होंने यहां....हो मैं मिट्टी मेरी जात वे मिट्टी, ते मेरे गल मिट्ी दा भाना..गाया। इसके बाद उन्होंने कई हिट नंबर सुनाए। रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी बिट्टू सफीना संधू इस कार्यक्रम के मौके पर एकदम भावुक हो गईं। उन्होंने अपने संबोधन में ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं को जागरूक करने और इसके लिए जागरूकता फैलाने को कहा। इस मौके पर उनके साथ कुछ बच्चे भी थे। जो ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने संबंधी बैनर लिए थीं। इस मौके पर गुरदास मान ने लोगों के साथ बातचीत भी की और उनसे उनकी गाने की डिमांड भी पूछी। इस कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के अधिकारी भी पहुंचे थे।