चंडीगढ़। टेनिस खिलाड़ी सीएलटीए आएटा नेशनल सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में मुकाबलों में जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचे। चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में वीरवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। लड़कों के अंडर-18 वर्ग में हरियाणा के आरव चावला ने दिल्ली के रेयान शर्मा को 6-0, 6-3 से हराया। अन्य मुकाबलों में पंजाब के गुरबाज नारंग ने पंजाब के ही अरमान वालिया को 6-4, 6-4 से, हरियाणा के आदित्य ने दिल्ली के मयंक शर्मा को 6-4, 6-1 से, कर्नाटक के तरुष ने महाराष्ट्र के विश्वजीत को 6-2, 6-2 से मात दी।हरियाणा की श्रेया ने पंजाब की तमन्ना वालिया को हराया : लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में यूपी की सताक्षी और हरियाणा की जैसमीन कौर के बीच खेला गया मैच पहला सेट 5-2 के खेलने के बाद खिलाड़ी के चोटिल होने के चलते रिटायर हर्ट करार दे दिया गया। हरियाणा की श्रेया शर्मा पंजाब की तमन्ना वालिया को 6-3, 6-4 से, यूपी की महिका खन्ना ने दिल्ली की मानसी सिंह को 6-4, 6-3 से हराया। टूर्नामेंट में देश के कई राज्यों से टेनिस खिलाड़ी मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं।