पटियाला सीट से आप के उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी के समर्थन में बुधवार को बालीवुड अभिनेत्री व चंडीगढ़ से आप कैंडीडेट गुल पनाग ने भी वोट मांगे।
लालडू, डेराबस्सी और जीरकपुर में रोड शो निकाला गया। इस दौरान गुल पनाग ने डा. गांधी के हक में लोगों व दुकानदारों से वोट डालने की अपील की।
यह रोड शो सुबह करीब साढ़े आठ बजे गाड़ियों, जीपों बगैरा से शुरू हुआ। सबसे पहले लालड़ू और फिर डेराबस्सी व इसके बाद जीरकपुर में रोड शो निकाला गया।
इस रोड शो की खासियत यह रही कि लोग जगह-जगह पर इसके साथ जुड़ते गए। इस दौरान लोगों व दुकानदारों से डा. गांधी को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला।
अमर उजाला से बात करते हुए डा. गांधी ने कहा कि गुल पनाग के साथ आने से चुनाव प्रचार को बल मिला है। गुल पनाग एक चर्चित पर्सनेल्टी हैं, तो फायदा होगा ही।
उन्होंने कहा कि लोगों से मिले रिस्पांस को देखकर उनकी जीत आने वाले लोकसभा चुनावों में पक्की लग रही है।