फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धीमी गति से ओवर फेंकने पर गुजरात टाइटंस के कप्तान पर लगा 12 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल मीडिया एजवाइजरी कमेटी ने वीरवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली हुए मुकाबले में स्लो गति से ओवर फेंकने के लिए गुजरात टाइटंस की टीम पर जुर्माना लगाया है। आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। बता दें वीरवार को मोहाली में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुजरात को जीत मिली थी। आईपीएल के मौजूदा सीजन का यह 18वां मैच था। क्यों लगा जुर्माना - हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है, लेकिन धीमी ओवर गति एक समस्या साबित हो रही है। कई मैच चार घंटे से आगे बढ़ रहे हैं। आईपीएल मीडिया सलाहकार ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का पहला अपराध था इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें