फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गारंटी कार्ड विवादः कांग्रेस ने दिया जवाब, बोले- जानकारी लेने नहीं, सिर्फ बांटने के दिए थे निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला चुनाव अधिकारी-सह-रिटर्निंग अधिकारी डीसी विनय प्रताप सिंह की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की को जारी नोटिस का कांग्रेस ने बुधवार को जवाब दिया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने यह गारंटी कार्ड भरने के निर्देश नहीं दिए थे। उनकी तरफ से सिर्फ इन्हें बांटने को कहा गया था। कांग्रेस पर गांवों में गारंटी कार्ड बांटकर लोगों की जानकारी इकट्ठी करने का आरोप लगा है। जिला चुनाव अधिकारी-सह-रिटर्निंग अधिकारी ने कई शिकायतों के आधार पर कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की को मंगलवार को नोटिस जारी किया है। साथ ही 24 घंटे के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे। नोटिस में विभाग की तरफ से कहा गया था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडीगढ़ के विभिन्न गांव में कांग्रेस के गारंटी कार्ड बांट रहे हैं और इसके बहाने वह लोगों की निजी जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं। ऐसा करके वह लोगों की निजी जानकारियों को भी एकत्रित कर रहे हैं। यह चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


सभी पार्टियों ने किया ऐसाः लक्की
एचएस लक्की ने कहा कि यह पार्टी ने अपने राष्ट्रीय मेनिफेस्टो में इन गारंटियों को शामिल किया है। अन्य पार्टियों की तरफ से भी कई तरह के वादे और घोषणाएं की जा रही हैं। भाजपा की तरफ से रोजाना अखबारों में कई तरह के विज्ञापन दिए जा रहे हैं। अन्य पार्टियां भी गारंटी शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लक्की ने कहा कि फिर भी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह किसी की जानकारी न लें। सिर्फ गारंटी कार्ड को लोगों तक पहुंचाने का ही काम करें। लक्की ने कहा कि भाजपा ने भी चंडीगढ़ में आयुष्मान कार्ड के नाम पर कई लोगों से उनकी निजी जानकारियां ली थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें