चंडीगढ़। सेक्टर-50 खेल परिसर में चंडीगढ़ रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जीटीटीए टेबल टेनिस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के एकमप्रीत सिंह ने अंडर-13 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रुद्राक्ष (अंडर-11), मेहताब (अंडर-13), अर्शी (अंडर-15) और वरिष्ठ मेहताब (अंडर-17) ने अपनी-अपनी श्रेणियों में कांस्य पदक जीते। जीटीटीए प्रबंधन ने अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई।